धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाईकोर्ट के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया बने। भारत सरकार के कानून मंत्रालय की ओर से प्रशांत को झारखंड हाईकोर्ट के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रशांत सिंह ने कानून की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। पिछले कई वर्षों से झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में सक्रिय हैं। डिप्टी सॉलिसिटर जनरल बनने पर कई लोगों ने प्रशांत सिंह को बधाई दी। कहा धनबाद के लिए यह गर्व की बात है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदशेखर सिंह, अमलेश सिंह, नित्यानंद मंडल, तमाल राय, राजीव रंजन, उमेश सिंह, श्याम अग्रवाल, अशोक सिंह, चुन्ना सिंह, रामजी मिश्रा, मौसम सिंह, अरुण सिंह, राणा मनीष, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, श्याम अग्रवाल, रवि मिश्रा, अशोक बारीक आदि इनमें शामिल हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

