धनबाद(DHANBAD):धनबाद से मुंबई के लोकमान्य टर्मिनस तक एक नई ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। रेलवे ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है और 8 अप्रैल से यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन पलामू के रास्ते मुंबई जायेगी और लातेहार, डाल्टनगंज और गढ़वा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इस तरह रेल यात्रियों की पुरानी मांग हुई पूरी हुई। पलामू से मुंबई के लिये सीधी ट्रेन की मांग वर्षों से उठ रही थी। यात्रियों को अब तक डेहरी (बिहार) या रांची से होकर मुंबई जाना पड़ता था। झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन की कोशिशों और सांसदों की पहल का नतीजा यह ट्रेन है।
समय सारिणी
धनबाद से चलकर डाल्टनगंज पहुंचेगी सुबह 4:57 बजे
लातेहार पहुंचेगी सुबह 3:58 बजे
गढ़वा पहुंचेगी सुबह 5:30 बजे
मुंबई से वापसी के दौरान डाल्टनगंज पहुंचेगी रात 11 बजे
गढ़वा पहुंचेगी रात 10:10 बजे
लातेहार पहुंचेगी रात 12:15 बजे
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

