झारखंड विस रजत जयंती पर धनबाद विधायक राज सिन्हा “उत्कृष्ट विधायक” अवार्ड से हुए सम्मानित.. गवर्नर और सीएम ने किया सम्मानित…

झारखंड विस रजत जयंती पर धनबाद विधायक राज सिन्हा “उत्कृष्ट विधायक” अवार्ड से हुए सम्मानित.. गवर्नर और सीएम ने किया सम्मानित…

रांची(RANCHI): आज झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया ,धनबाद विधायक राज सिन्हा को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

धनबाद विधायक राज सिन्हा को साल 2025 के लिए उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। झारखंड विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने संयुक्त रूप से राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस मौके पर राज्यपाल मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष संसदीय कार्य मंत्री सहित उपस्थित सभी लोगों ने राज सिन्हा के व्यक्तित्व और सदन के अंदर के आचरण की सराहना करते हुए दूसरे विधायक के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा से मिले सम्मान राशि को अपने धनबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित एक ब्लाइंड स्कूल के सेवार्थ सौंपने की घोषणा की ।उन्होंने कहा कि यह सम्मान धनबाद की जनता के प्यार और बड़ों के आशीर्वाद से मिला है। कभी हम सोचा करते थे कि हम भी ऐसा कार्य करें जिससे हमें उत्कृष्ट विधायक बनने का गौरव प्राप्त हो। आज वह अवसर हमें मिला है, इसके लिए मैं सभी के प्रति आभारी हूं।

ज्ञातव्य है कि विधानसभा की ओर से हर साल यह सम्मान उस जनप्रतिनिधि को दिया जाता है जिसने सदन में अपनी सक्रियता, जन सरोकारों पर प्रभावी पहल और विधायी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

इस उपलब्धि ने न केवल धनबाद जिले में उत्साह का माहौल बनाया है। बल्कि यह भी साफ किया है कि विधायक ने अपने कार्यकाल में विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
कोयलांचल सहित पूरे जिले में उनके चहते विधायक को बेस्ट एम एल ए से सम्मानित किए जाने की खुशी में कोयलांचल सहित पूरे धनबाद जिले की आम जनता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल है ।लोगों का कहना है की लोकप्रिय जनप्रिय विधायक राज सिन्हा के द्वारा विकास और जन कल्याण के कार्य इसी तरह लगातार आगे बढ़ते रहेंगे एवं जिले के विकास में निश्चित रूप से अब और तेजी आएगी।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *