धनबाद(DHANBAD ): जिला निर्वाचन पदाधिकारी विधानसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट से मतदान कराने को लेकर समाहरणालय सभागार में एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी मे आने वाले कार्यालयों के कार्यालय प्रधानों बैठक का आयोजन किया गया..
बैठक में उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी से सभी को अवगत कराया। साथ ही एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी अधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया..
इसके अलावा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची पोस्टल बैलेट कोषांग को तय समय अनुसार उपलब्ध करने की बात कही। आगे उन्होंने जानकारी दी कि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरकर डाक मतपत्र शाखा में जमा किया जायेगा। इसके आधार पर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए पात्र हो पाएंगे..
बैठक में उपायुक्त ने एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी मे आने वाले कार्यालयों के कार्यालय प्रधानों से कहा कि वे अपने सभी कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित करें..
बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, डाक मतपत्र कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त प्रसन्न कौशिक, सहायक पदाधिकारी डाक मतपत्र कोषांग सह आपदा पदाधिकारी संजय झा समेत एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी मे आने वाले कार्यालयों के सभी कार्यालय प्रधान मौजूद रहें..
NEWSANP के लिये धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

