धनबाद (DHANBAD): आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने आज बिरसा मुंडा पार्क एवं कोर्ट मोड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया..
डीएसपी महोदय ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधित वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने वहां तैनात सुरक्षा पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए..
इस दौरान डीएसपी महोदय ने वेयर हाऊस में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरे का भी अवलोकन किया। उन्होने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहते हुए निगरानी करने का निर्देश भी दिया..
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पाण्डेय की रिपोर्ट

