झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने नाली निर्माण का उद्घाटन और जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए…

झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने नाली निर्माण का उद्घाटन और जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गोधर स्थित एटवाल संख्या-06 में स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम पहल करते हुए नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह निर्माण कार्य कृपा शंकर दुबे जी के आवास से प्रारंभ होकर प्रसाद जी के घर होते हुए जनता भुईयां जी के घर के समक्ष तक किया पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि “क्षेत्र में जलजमाव और अव्यवस्थित जलनिकासी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाली निर्माण से न केवल जलनिकासी की समस्या दूर होगी, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। यह कार्य जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और जनसहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
इसके पश्चात विधायक राज सिन्हा ने बढ़ते ठंड को देखते हुए गोधर एवं पुटकी देवी मंदिर परिसर के समीप सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रकट की। उन्होंने कहा कि “सेवा और संवेदना भारतीय संस्कृति की पहचान है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचना हमारा कर्तव्य है।”

विधायक ने क्षेत्रवासियों के विश्वास, सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर सुख दुख में आमलोगों के बीच सदैव उपलब्ध हूं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि सिन्हा , बालमुकुंद राम ,गायत्री देवी, सुप्रभात सिन्हा,रुखसाना खातून, सावित्री देवी, चमेली देवी, शांति देवी, राजेश गुप्ता, कपिल देव पासवान, मोहन ठाकुर, टुन्नू यादव, श्यामल राहा, अवधेश पंडित, राजनाथ भुइयां, अजय यादव, दिलीप पासवान,गुड़िया देवी, वरुण शर्मा ,रमेश वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *