झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद शहर के महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई…

झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद शहर के महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई…

धनबाद(JHARKHAND):भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत आज बरटांड मंडल मे मौजूद शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है।

सफाई अभियान के दौरान, सिटी सेंटर चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, धनबाद स्टेशन चौक स्थित बिनोद बिहारी महतो जी की आदमकद प्रतिमा, बेकारबाँध स्थित अमर शहीद श्रधेय चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, एवम सिटी सेंटर चौक स्थित श्रधेय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को श्री सिन्हा ने स्वयं पानी से धोकर साफ सफाई की.साथ ही साफ प्रतिमा स्थल की भी सफाई की गई. पार्टी कार्यकर्ताओं स्वयंसेवकों ने प्रतिमाओं के धूल, गंदगी को साफ किया। इसके अलावा, प्रतिमाओं के आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया गया।
इस अवसर पर झारखंड के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक हैं। इन प्रतिमाओं को साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें और महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करें।

यह सफाई अभियान धनबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान से न केवल महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त हुआ है, बल्कि शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।
आज कार्यक्रम मे निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, महामंत्री मनोज रिंकू, रितेश बहादुर सिंह,हुल्लास दास, मनोज सिंह, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, डी के सिंह सहित सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *