झारखंड रेलवे उपयोगकर्ता एसोशिएशन का सांसद ढुल्लू महतो जी को पत्र..धनबाद-बोकारो क्षेत्र की रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए विस्तृत अनुरोध…

झारखंड रेलवे उपयोगकर्ता एसोशिएशन का सांसद ढुल्लू महतो जी को पत्र..धनबाद-बोकारो क्षेत्र की रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए विस्तृत अनुरोध…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड रेल उपयोगकर्ता एसोशिएशन (JRU) ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो जी को पत्र लिखकर क्षेत्र की रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। यह पत्र क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है और इसमें निम्नलिखित मुख्य मुद्दे शामिल हैं:

1. आरण्यक एक्सप्रेस का विस्तार (ट्रेन संख्या 12885/12886):आरण्यक एक्सप्रेस को तलगरिया, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील (BKSC) तक विस्तारित करने की मांग की गई है। यह विस्तार यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक होगा और उनकी यात्रा को सुगम बनाएगा..

2. स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के समय सारणी और रूट में बदलाव (ट्रेन संख्या 13301/13302):वर्तमान में स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 195 किमी की दूरी तय करने में 6.55 घंटे लेती है, जो अत्यधिक समय है। इसे धनबाद-बोकारो-पुरूलिया होकर चलाने का सुझाव दिया गया है, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सेवा बेहतर होगी। ट्रेन सुबह 6:30 बजे धनबाद से रवाना होकर 10:30 बजे तक टाटानगर पहुंचे और शाम 6:30 बजे टाटानगर से वापसी कर रात 10:30 बजे धनबाद पहुंचे…

3. बर्धमान-बोकारो मेमू का रूट परिवर्तन (ट्रेन संख्या 63519/63520):बोकारो स्टील सिटी से आसनसोल के लिए चलने वाली इस ट्रेन का रूट मुरी पुरूलिया होकर है, जो कि व्यावहारिक नहीं है। इसे चंद्रपुरा-महुदा-भोजुडीह होकर चलाने और बोकारो से सुबह 5 बजे प्रस्थान करने का सुझाव दिया गया है, ताकि अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके..

4. रांची-हावड़ा इंटरसिटी ट्रेन की धनबाद होकर पुनर्बहाली (ट्रेन संख्या 18627/18628):कोविड-19 महामारी से पहले यह ट्रेन रांची, बोकारो को धनबाद, आसनसोल और दुर्गापुर के औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ती थी और धनबाद, दुर्गापुर के कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों के लिए भी उपयोगी थी। अब इसे पुनः धनबाद होकर चलाने की मांग की गई है, जिससे छात्रों और यात्रियों को अधिक सुविधा हो सके। वर्तमान में यह ट्रेन आद्रा होकर चल रही है, जिससे यह 70% खाली चलती है। अब इसे पुनः धनबाद होकर चलाने की मांग की गई है, जिससे छात्रों और यात्रियों को अधिक सुविधा हो सके..

5. धनबाद-झारग्राम मेमू की बोगियों की संख्या बढ़ाना (ट्रेन संख्या 18019/18020):वर्तमान में इस ट्रेन में 8 बोगियां हैं, जिन्हें बढ़ाकर 12 करने का अनुरोध किया गया है। यह ट्रेन बोकारो से धनबाद आने वाले छात्रों और पश्चिम भारत की ट्रेन पकड़ने के लिए टाटानगर जाने वाले यात्रियों द्वारा उपयोग की जाती है। अधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ता है। अतः इस ट्रेन की बोगियों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 की जाए..

6. नागावली एक्सप्रेस का विस्तार (ट्रेन संख्या 20809/20810):नागावली एक्सप्रेस का विस्तार धनबाद तक करने की मांग की गई है। इससे धनबाद और बोकारो के लोगों को हैदराबाद और विशाखापत्तनम जाने का नया विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन 16 घंटे संबलपुर में खड़ी रहती है, इसका धनबाद में प्राथमिक रखरखाव भी हो सकता है..

7. बोकारो टाउन और सिटी सेंटर के बीच फीडर बस सेवा:बोकारो टाउन रेलवे स्टेशन से बोकारो सिटी सेंटर तक रेलवे या सेल द्वारा नियमित फीडर बस सेवा शुरू की जाए। इससे यात्रियों की टेम्पो और निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी और एक किफायती विकल्प उपलब्ध होगा…

8. बोकारो रेलवे साइडिंग में कोयला लोडिंग से बढ़ती धूल की समस्या:बोकारो रेलवे साइडिंग में कोयले की लोडिंग के कारण धूल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए उचित समाधान की आवश्यकता है।JRU ने सांसद महतो जी से अनुरोध किया है कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें और जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *