धनबाद(DHANBAD): झारखंड राज्य हज समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता रिजवान खान आज धनबाद में पत्रकारों से बात करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया और कहा कि झारखंड में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी एनडीए की बनने वाली है क्योंकि झारखंड राज्य में 5 साल झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस की सरकार ने जनता का भरपूर शोषण किया है अंत में सरकार ने मैया योजना लाकर जनता को यहां की माता को बेवकूफ बनाने का कार्य किया है जनता सब समझ रही है और 23 तारीख को जनता का मत लोगों के सामने होगा खान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस की सरकार को लुटेरों की सरकार का संज्ञा दिया एवं झारखंड के भोले भाले जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया इसलिए 23 तारीख को झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस की सरकार की विदाई है..
खान ने कहा कि अल्पसंख्यक को सिर्फ वोट बैंक समझती है झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस पार्टी आज आप झारखंड में देख ले सिर्फ एक अल्पसंख्यक आयोग को छोड़कर ना हज कमेटी का गठन किया गया है ना वफ़ बोर्ड का गठन किया गया है ना उर्दू अकादमी का गठन किया गया है सिर्फ दिखावे का अल्पसंख्यक का प्रेम दिखाते हैं रिजवान खान पूर्व अध्यक्ष झारखंड राज्य समिति एवं भारतीय जनता पार्टी नेता..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट