झारखंड मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक: भाजपा नेता का पुत्र गिरफ्तार, 350 रुपये में बिके प्रश्नपत्र!…

झारखंड मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक: भाजपा नेता का पुत्र गिरफ्तार, 350 रुपये में बिके प्रश्नपत्र!…

रांची(RANCHI): झारखंड में मैट्रिक बोर्ड के हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक कराने के मामले में पुलिस ने कोडरमा जिले के मरकच्चो निवासी स्कूल-कोचिंग संचालक प्रशांत कुमार साव को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता प्रकाश साहा का पुत्र है। इसके अलावा, दो छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है।

स्कूल-कोचिंग संचालक ने किया खुलासा

प्रशांत मरकच्चो प्रखंड के जामू में एक प्राइवेट स्कूल और कोचिंग सेंटर चलाता है। उससे पूछताछ चल रही है। प्रशांत ने पुलिस को बताया है कि उसे मरकच्चो निवासी प्रिंस राणा नामक छात्र ने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। प्रिंस मूक-बधिर है, जो खुद इस बार परीक्षा में शामिल होने वाला था। प्रिंस अपने पिता इंद्रदेव विश्वकर्मा और मां आरती देवी के साथ इलाज के लिए बेंगलुरू गया है।

ट्रेन छूट जाने की वजह से परीक्षा में नहीं हो सका शामिल

बताया जा रहा है कि बेंगलुरू से वापस आने वाली ट्रेन छूट जाने की वजह से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया। पुलिस ने प्रिंस के घर पर दबिश दी तो वहां उसकी दादी और छोटा भाई गौतम मिला।

ट्रेन छूट जाने की वजह से परीक्षा में नहीं हो सका शामिल

बताया जा रहा है कि बेंगलुरू से वापस आने वाली ट्रेन छूट जाने की वजह से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया। पुलिस ने प्रिंस के घर पर दबिश दी तो वहां उसकी दादी और छोटा भाई गौतम मिला।

प्रश्न पत्र के बदले क्यूआर कोड से मांगा गया था 350 रुपये

ग्रुप से जुड़ने के बाद प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के बदले क्यूआर कोड से 350 रुपए मांगे गए थे। प्रश्नपत्र के पीडीएफ को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड बनाया गया था। जिन लोगों ने रुपए का भुगतान किया, उन्हें पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था। गुरुवार को पहली पाली में जब 9.45 बजे सुबह विज्ञान के पेपर बंटे, तो यह पहले से वायरल प्रश्नपत्र से हूबहू मिल गया। इसके बाद हिंदी और विज्ञान दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

कई अन्य जिलों में भी प्रश्न पत्र लीक होने की सूचनाएं

गिरिडीह, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम जिले में भी प्रश्न पत्र लीक होने की सूचनाएं मिली थीं। इन तीनों जिलों में भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मामले की जांच में जुटे हैं। गढ़वा में कई लोगों से पूछताछ की गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इन सभी जिलों के उपायुक्तों से शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *