झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में 48 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
चुनाव से पहले आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों के वार्ड आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है और गजट प्रकाशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। राज्य में कुल 48 नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
