झारखंड में 2.24 लाख मुर्दो के नाम पर भी उठ रहा है राशन, केंद्र ने मृतक लाभुकों की सूची राज्य सरकार को सौंपी…

झारखंड में 2.24 लाख मुर्दो के नाम पर भी उठ रहा है राशन, केंद्र ने मृतक लाभुकों की सूची राज्य सरकार को सौंपी…

रांची(RANCHI) : झारखंड में अब भी दो लाख 24 हजार 858 मृतकों के नाम पर राशन का उठाव हो रहा है। यह सिलसिला पिछले साल से ही चल रहा है। केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को ऐसे लाभुकों का नाम राशन कार्ड से डिलीट करने का निर्देश दिया है। सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पहले मृतक लाभुकों का सत्यापन किया जाये, अगर लाभुक की मृत्यु हो गयी है, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटाया जाये, इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से मई माह से कार्रवाई शुरू की गयी है।

केंद्र सरकार की ओर से भेजे गये आंकड़ों में मृतक लाभुकों की संख्या दो लाख 54, 897 बतायी गयी है। फिलहाल सत्यापन के दौरान पाया गया कि 34,480 लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है। 30 मई तक इसमें 30,039 मृतक लाभुकों का नाम राशन कार्ड से डिलीट भी कर दिया गया है।

झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े लाभुकों की संख्या दो करोड़ 63 लाख 37 हजार 56 है। मृतक लाभुकों के नाम हटने के बाद इस योजना से लगभग ढाई लाख नये लाभुकों को लाभ मिलेगा। इस योजना से जुड़े परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से मुफ्त राशन प्रदान किया जाता है। केंद्र सरकार की ओर से भेजे गये आंकड़ों में राज्य के 10 जिलों में मृतक लाभुकों की सख्या 10 हजार से अधिक है। इसमें सबसे ज्यादा मृतक लाभुकों की संख्या पूर्वी सिंहभूम में पायी गयी है। यहां पर मृतक लाभुकों की संख्या 22,975 है। वहीं रांची में मृतक लाभुकों की संख्या 21,171 है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *