झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल! हिंदी के बाद साइंस के वायरल प्रश्न पत्र पर क्या बोली जैक…

झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल! हिंदी के बाद साइंस के वायरल प्रश्न पत्र पर क्या बोली जैक…

रांची(JHARKHAND):झारखंड में लगातार मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. हिंदी के बाद अब विज्ञान का प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है. इसके दो दिन से वायरल होने की बात कही जा रही है. विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को प्रस्तावित है. इस बीच झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसे लेकर पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि समाचार पत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रश्न पत्र वायरल है. प्रश्नपत्र परीक्षा आरंभ होने से पहले वायरल होने के संबंध में जानकारी मिल रही है. ऐसे कार्य असामाजिक तत्वों द्वारा गलत इरादे से किये जाते हैं. इससे विद्यार्थी और उनके अभिभावक आर्थिक दोहन का शिकार बनते हैं. जैक ने कहा है कि विद्यार्थी ऐसी किसी भी भ्रामक सूचना को नजरअंदाज करते हुए परीक्षा की तैयारी करें.

जैक पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेगा, वेबसाइट से ही करें पुष्टि

जैक बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जैक पारदर्शी तरीके से गोपनीयता एवं निष्पक्षता के साथ परीक्षा संचालन को प्रतिबद्ध है. किसी भी खबर की पुष्टि केवल जैक की वेबसाइट से ही करने के लिए कहा गया है. परीक्षार्थी और अभिभावक समेत परीक्षा संचालन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वह ऐसी किसी सूचना पर ध्यान नहीं दें. परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चत करें. ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी जानकारी अपने जिला के डीसी, एसपी और डीइओ को दें.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *