झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट…

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट…

राँची(JHARKHAND): त्योहार सीजन में झारखंड का मौसम फिर करवट ले रहा है। 23 सितंबर की सुबह से राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। रांची मौसम केंद्र ने अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम और कई जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि कच्चे मकान और कमजोर पेड़-पौधों को नुकसान हो सकता है। IMD के मुताबिक उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव इसका कारण है। मंगलवार को रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और सरायकेला में बारिश की संभावना थी। वहीं आज 24 सितंबर को कोल्हान क्षेत्र, रांची और गुमला में भारी बारिश का अंदेशा है, जबकि 25 सितंबर को राज्य के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *