झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत 21 जिलों में बारिश के आसार, घने कोहरे का येलो अलर्ट…

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत 21 जिलों में बारिश के आसार, घने कोहरे का येलो अलर्ट…

झारखंड(JHARKHAND): केवल कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले बारिश से अछूते रह सकते हैं। वहीं, सोमवार 30 दिसंबर को रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाली है है। राज्य के 21 जिलों में बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।केवल कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले बारिश से अछूते रह सकते हैं। वहीं, सोमवार 30 दिसंबर को रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। बारिश और बादलों के छंटने के बाद हवाओं का झारखंड की ओर रुख होने से ठंड में इजाफा होगा।रांची के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शनिवार रात रांची के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।रांची का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है..

बादलों के कारण रांची समेत अन्य शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्टमौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को झारखंड के 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, दुमका, देवघर, गोड़्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में घने बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में पलामू, संताल और उत्तरी जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा..

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *