झारखंड में बढ़ता अपराध : एक महीने में 127 हत्याएं, रांची में सबसे ज्यादा वारदात…

झारखंड में बढ़ता अपराध : एक महीने में 127 हत्याएं, रांची में सबसे ज्यादा वारदात…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा हत्याएं राजधानी रांची में हुई हैं, जहां 13 लोगों की जान ली गई। वहीं, राज्य का एकमात्र जिला कोडरमा ऐसा रहा जहां इस दौरान कोई भी हत्या दर्ज नहीं की गई

झारखंड में अपराध का ग्राफ (Crime Graph) लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2025 में राज्यभर में कुल 127 हत्या के मामले सामने आए हैं।

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा हत्याएं (Murder) राजधानी रांची में हुई हैं, जहां 13 लोगों की जान ली गई। वहीं, राज्य का एकमात्र जिला कोडरमा ऐसा रहा जहां इस दौरान कोई भी हत्या दर्ज नहीं की गई।

रांची के बाद पलामू और देवघर में सबसे ज्यादा हत्याएं
रांची के बाद सबसे ज्यादा हत्याएं पलामू और देवघर में हुईं, जहां 10-10 लोगों की जान गई। इसके बाद सरायकेला-खरसावां में 8, जबकि गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो में 7-7 हत्याएं दर्ज की गईं।

गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम में 6-6 हत्या के मामले सामने आए। धनबाद, रामगढ़ और दुमका में 4-4 लोगों की हत्या कर दी गई।

संताल परगना में सबसे कम हत्या के मामले
संताल परगना क्षेत्र की बात करें तो साहिबगंज में 5, पाकुड़ में 3 और जामताड़ा में सिर्फ 1 व्यक्ति की हत्या हुई। चतरा, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और लातेहार में 3-3 हत्याएं दर्ज की गईं, जबकि पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में 5-5 लोगों की हत्या कर दी गई।

व्यक्तिगत विवाद और रंजिश बनीं हत्या की बड़ी वजह
झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के मुताबिक, इन हत्याओं के पीछे मुख्य रूप से व्यक्तिगत विवाद, भूमि विवाद और आपसी रंजिश जैसी वजहें शामिल हैं। राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *