झारखंड में फिर बदला मौसम, रांची में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री…

झारखंड में फिर बदला मौसम, रांची में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री…

राँची(RANCHI): झारखण्ड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी राँची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी, लेकिन अब उत्तर भारत और दिल्ली में हो रही बारिश का असर झारखण्ड तक पहुंच गया है।

इसका नतीजा यह हुआ कि राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है, जिससे ठंड दोबारा कड़ाके की हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में करीब 25 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के कारण इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

सेंट्रल झारखण्ड के जिले- राँची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूँटी में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा। यहां भले ही बारिश कम हो, लेकिन बादल और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब इसके 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी तक पलामू और लातेहार जैसे इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि सेंट्रल झारखण्ड में शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

30 जनवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *