राँची(RANCHI): लंदन दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। बैठक में झारखंड में इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा, बिजली ढांचा और सतत विकास के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर चर्चा हुई। नवीन जिंदल समूह ने राज्य में निवेश में रुचि दिखाई और लो-कार्बन इकोनॉमी के अनुरूप परियोजनाओं पर सहयोग की बात कही। बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुये उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी साझेदारी पर विचार किया गया। यह सहयोग झारखंड में रोजगार सृजन, हरित ऊर्जा और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

