झारखंड(JHARKHAND): राज्य में लंबे इंतजार के बाद नगर निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने इसकी घोषणा की और बताया कि चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
शहरी निकाय चुनाव की घोषणा होते ही राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।
इस बार चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। महापौर के लिए पिंक और पार्षद के लिए उजले रंग के बैलेट पेपर का उपयोग होगा।
:
राज्य में कुल 48 नगर निकायों में चुनाव होंगे। इनमें से 13 ऐसे नगर निकाय हैं जहां 2020 से चुनाव लंबित थे, जबकि रांची सहित अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव नहीं हुए थे।
चुनाव की घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

