झारखंड में दो दिन कड़ाके की ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

झारखंड में दो दिन कड़ाके की ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राँची(RANCHI): झारखंड के सात जिलों में अगले दो दिनों तक ठंडी हवा और गिरते तापमान की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत की बर्फबारी का असर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज बर्फबारी हो रही है। वहां से चलने वाली ठंडी और नम हवा पूर्वी भारत तक पहुंच रही है। इसी वजह से झारखंड में तापमान लगातार गिर रहा है और कई जगह शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट
पिछले 24 घंटों में चाईबासा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री तक पहुंच गया जो मौसम में तेज बदलाव का संकेत है। रांची और उसके आसपास बुधवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम की सर्द हवा ने लोगों को कंपा दिया।

कई शहरों का तापमान
रांची में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 28.2 और 12.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 28 और 9.6 डिग्री, बोकारो में 23.1 और 11.5 डिग्री तथा चाईबासा में 29.4 और 12.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में लोग दोपहर की धूप का आनंद लेते नजर आए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *