रांची(RANCHI) : झारखंड में ठंड ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! तापमान में भारी गिरावट.मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक, पहले के मुकाबले कल से मौसम साफ हुआ है. उत्तर पश्चिमी भारत से बर्फीली हवा आई है, जिस वजह से पारा गिरा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य में यही स्थिति रहेगी पर 1 से 2 डिग्री सेल्सियस पारा और गिरेगा.
हालांकि, 11 जनवरी से राज्य में कुछ आंशिक बादल आ सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन जिस तरीके से राज्य के तापमान में आए दिन उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में परेशानी बढ़ रही है और बढ़ सकती है. खूंटी के भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुआ है. न्यूनतम तापमान घटकर 7 डिग्री सेल्सियस हो गया है, तापमान में गिरावट होने के साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और शीतलहर भी चल रही है. वहीं, कनकनी भी बढ़ गई है.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

