राँची(RANCHI) : झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा है। राज्य के कई हिस्सों में बादलों का डेरा है और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में भी दिनभर बादल छाये रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आयेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आगे के दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। 29 मार्च को तेज हवा और बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि 30 मार्च को थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। लेकिन 31 मार्च को फिर मौसम सक्रिय होगा और 1 अप्रैल तक इसका असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट के लिए

