झारखंड में कांके सबसे ठंडा स्थान, तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज..

झारखंड में कांके सबसे ठंडा स्थान, तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज..

रांची(RANCHI): झारखंड में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कांके 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम कार्यालय ने बताया कि गुमला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में पांच डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 6.3 डिग्री, चतरा में 6.4 डिग्री, डालटनगंज में 7.5 डिग्री, धनबाद में 8.8 डिग्री और जमशेदपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड के कुछ हिस्सों में 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, लेकिन आंशिक राहत मिल सकती है क्योंकि चक्रवात के कारण बुधवार से न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है..

IMD के अलर्ट ने बढ़ाई पेरशानी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम की एक प्रणाली आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जबकि 19 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना है। उन्होंने कहा, ‘मौसम की इस प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में आंशिक बादल छाए रहने तथा 20 और 21 दिसंबर को झारखंड के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।’

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *