झारखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 15 जिलों में येलो अलर्ट…

झारखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 15 जिलों में येलो अलर्ट…

रांची(RANCHI): रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। धूप नहीं निकलने और तेज ठंडी हवाओं के कारण कनकनी और ज्यादा महसूस की जा रही है।

राजधानी रांची के साथ-साथ कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में भी मौसम का यही हाल रहा। सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को झारखंड के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में कोहरे का असर ज्यादा रहने की संभावना है, उनमें देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो शामिल हैं।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट
पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ठंड और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *