झारखंड में अब सतायेगी गर्मी, अगले कुछ रोज…

झारखंड में अब सतायेगी गर्मी, अगले कुछ रोज…

राँची(JHARKHAND): झारखंड में कई दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का दौर अब थम गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में मौसम साफ हो रहा है और फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। लेकिन 13 अप्रैल तक यही पारा 36°C के पार पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 21°C तक जाने का अनुमान है।

झारखंड का मौसम
वहीं, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बोकारो में आने वाले दिनों में तापमान 38°C तक पहुंच सकता है। सरायकेला में फिलहाल सबसे ज्यादा 34.7°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि गुमला में न्यूनतम 14.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ेगा। यानी ठंडी हवाओं की राहत के बाद अब झारखंड(Jharkhand) को फिर से तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *