झारखंड में अगले चार रोज तक खूब बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी…

झारखंड में अगले चार रोज तक खूब बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी…

रांची(RANCHI) : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों — पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

रांची और आसपास तेज हवा के साथ बारिश के आसार
राजधानी रांची में भी कुछ इलाकों में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 16 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

घाटशिला में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश घाटशिला में 158.4 मिमी दर्ज की गई। वहीं, बोकारो में लगातार बारिश से गरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जामताड़ा में भारी बारिश के कारण स्कूल परिसर में पानी भर गया और कुछ डायवर्जन बह गए।

बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा

1 जून से 9 जुलाई तक झारखंड में अब तक 482.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (285.6 मिमी) से 69% अधिक है। रांची में 736.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *