सिंदरी(SINDRI):सिंदरी नगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की तथा संचालन नगर सचिव श्री शिवलाल मुर्मू ने किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और विस्तारित करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि छठ पूजा के बाद सिंदरी नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे, यह जानेंगे कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं। यदि कोई परिवार या व्यक्ति किसी कारणवश इन योजनाओं से वंचित रह गया है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता स्वयं पहल कर उनके अधिकार को सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का मूल उद्देश्य है “जनता के हक-अधिकार की रक्षा एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की जनकल्याणकारी सोच को हर घर तक पहुँचाना।”
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता तभी बुलंदी की ओर बढ़ेगी जब योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे
देवेंद्र नाथ मंडल, रामू मंडल, सोहन सोरेन,रोहित मंडल, मलाई महतो, अशोक महतो, मिहिर मंडल,दिवास बेहरा, परमेश्वर मंडल, अख्तर अली, विश्वजीत गोराई, सुशील हेंब्रम, श्यामलाल हेंब्रम, सुनील महतो, विकास मंडल, सूरज देव सिंह, सुमन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का समापन संगठन की एकता, जनसेवा और झारखंड के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

