सिंदरी(SINDRI): एफ सी आई प्रबंधन के द्वारा डोमगढ के आवास को खाली करा कर सेल के के टी एम पी एल के द्वारा ओबी डम्प किए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को एफ सी आई के मुख्य गेट को जाम कर दिया।उसी दिन नगर निकाय चुनाव की घोषणा हुई और आचार संहिता लागू को लेकर वार्ता हुई, वार्ता बलियापुर आंचल अधिकारी मुरारी नायक, के टी एम पी एल, और एफ सी आई प्रबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच एफ सी आई के साथ महाप्रबंधक के कार्यलय में किया गया। उक्त वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि डोमगढ के लिए इस समस्या को लेकर आर एंड आर पौलिसी में सुधार के लिए उपयुक्त धनबाद को आंचल अधिकारी प्रस्ताव भेजेंगे।इसके साथ एफ सी आई द्वारा दूसरे टर्म में दी गई 110 एकड़ में ओ बी डंप को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा,डोमगढवासी , के टी एम पी एल सर्वे करेगा की ओबीडंप कहां किया जाये तभी ओबीडंप किया जायेगा। इसी के तहत गेट जाम समाप्त किया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

