झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की प्रेस वार्ता, धनबाद में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के पक्ष में की अपील…

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की प्रेस वार्ता, धनबाद में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के पक्ष में की अपील…

धनबाद(DHANBAD): आदित्य साहू, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, ने मंगलवार को पोद्दार बिल्डिंग, बैंक मोड़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आज नगर निगम चुनाव संपन्न हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।

उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *