धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नए अध्यक्ष का चुनाव 13 अप्रैल को होगा। यह निर्णय प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने की। संचालन प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत किया। प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा ने संस्था के सत्र २०२२/२४ के विकास, सामाजिक कार्यों संबंधी विभिन्न जानकारी सभा के समक्ष रखी। इसके बाद सत्र 2024-26 हेतु प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय सरावगी को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सत्र 2024-26 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की गई।
मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरे दो साल के कार्यकाल में लगभग 1500 नये आजीवन सदस्य एवं 3 विशिष्ट संरक्षक सदस्य, 3 संरक्षक सदस्य बनाये गये हैं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का अपना स्थाई कार्यालय बनाने का संकल्प लिया गया था। यह संकल्प भी समाज बंधुओं के सहयोग से जल्द पूरा होने जा रहा है। सत्र 2022-24 के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष पद का चुनाव, दस स्थाई समिति की बैठक, ६ प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक ओर सभी प्रमंडलों 6 प्रमंडलीय अधिवेशन भी पूरे कर लिए गए हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में मंचस्थ पदाधिकारी गणों द्वारा संशोधित संविधान पत्रिका का भी विमोचन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने बताया कि इस बार प्रांतीय चुनाव सभी 23 जिलों एवं तीनों अनुमंडल मधुपुर अनुमंडल, बेरमो अनुमंडल एवं घाटशिला अनुमंडल में होगा। मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने अपने संबोधन में सत्र 2022 24 के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सत्र स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। आगामी चुनाव की तैयारी पूर्ण करके जल्द ही सभा के समक्ष रख दी जाएगी।
बैठक में विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षगण।ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त हुई। डाल्टनगंज के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार तुलस्यान (नीलू जी) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

