रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य, अंकेक्षक के आठ पदों के लिए हुआ. चुनाव के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक चली. चुनाव कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन स्थित शहीद डीएसपी यूसी झा हॉल में संपन्न हुआ. इस चुनाव में 3662 वोटरों ने पदाधिकारी चुनने के लिए वोट डाले. चुनाव बैलेट पेपर से हुआ. आज सोमवार की सुबह चुनाव परिणाम की घोषणा हुई.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

