झारखंड पुलिस का जवान गंदा धंधा करते धराया, DSP क्या बोले…

झारखंड पुलिस का जवान गंदा धंधा करते धराया, DSP क्या बोले…

झारखंड(JHARKHAND) : राजधानी रांची की गोंदा थाना की पुलिस ने नशे का गंदा धंधा करने वालों को तीखी चोट दी है। BS यानी ब्राउन शुगर तस्करी करने के इल्जाम में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम रमीज रजा, राजा साहा और सुजीत कुमार बताये गये। इनके पास से 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर, दो लाख रुपये से ज्यादा कैश, दो मोबाइल फोन, दो ATM कार्ड और वजन करने वाला एक छोटा डिजिटल तराजू जब्त किया गया है। पुलिस का माथा तक चकरा गया जब उन्हें पता चला कि इन तस्करों में से एक रमीज रजा झारखंड पुलिस का जवान है। वह जैप का सिपाही है। इस बात का खुलासा आज रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने किया।

DSP प्रकाश सोय ने मीडिया को बताया कि बीते पांच मार्च को गोंदा थाना से एसआई अमन राज को इंफॉर्मेशन मिली कि एक स्कूटी से ब्राउन शुगर की तस्करी होने वाली है। दो लोग BS यानी ब्राउन शुगर लेकर धावननगर से गांधीनगर की तरफ जाने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन के बारे में एसआई अमन राज ने आला अधिकारियों को बताया। DIG सह रांची पुलिस कप्तान ने कोतवाली DSP को आगे का टास्क सौंपा। DSP सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। धवननगर चौक पर नाकेबंदी की गयी। इसी दरम्यान एक स्कूटी पर सवार दो लोग धावननगर से गांधीनगर की तरफ आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास 5.66 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और 15 हजार 800 रुपये कैश जब्त किये गये। वहीं, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

DSP प्रकाश सोय ने जब कड़ा रुख अख्तियार किया तो दोनों तस्कर फटाफट राज उगलने लगे। रमीज रजा ने बताया कि वह जैप में बतौर सिपाही पोस्टेड है। वहं, राजा साह ने बताया कि वे लोग ब्राउन शुगर सुजीत कुमार के पास से लाते है और ग्राहकों को बेच देते हैं। सुजीत का घर धावननगर के ओमनगर में है। रमीज और राजा की निशानदोही पर पुलिस ने सुजीत के ठिकाने पर रेड मारी और उसे भी दबोच लिया। वहीं, उसके घर से पुलिस ने 5.61 ग्राम ब्राउन शुगर और एक लाख 98 हजार 420 रुपये कैश बरामद किया। यह रकम ड्रग्स की तस्करी कर बटोरे गये थे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर रांची के अलग-अलग इलाकों में ग्राहकों को बेच देते हैं। DSP प्रकाश सोय ने कहा कि बहुत जल्द सासाराम की ‘भाभी जी’ का भी खेल खत्म कर देंगे।

ड्रग्स तस्करी के गंदे धंधे में शामिल इन तस्करों को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, ट्रेनी DSP दशरू बान सिंह, गोंदा थानेदार अभय कुमार सिन्हा, एसआई अमन राज, एएसआई रामेश्वर हांसदा और सिपाही मंगलेश्वर उरांव की भूमिका सराहनीय रही।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *