झारखंड चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रांची सेंट्रल जेल में की गयी छापेमारी… 

झारखंड चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रांची सेंट्रल जेल में की गयी छापेमारी… 

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) की अहले सुबह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) में छापेमारी की गयी. इस दौरान सभी बैरक और वार्डों में जांच की गयी, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. डीसी और एसएसपी के साथ काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.

छापेमारी में बड़ी संख्या में थे पुलिस के जवान

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रांची सेंट्रल जेल (होटवार) में आज सुबह-सवेरे छापेमारी की गयी. रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे.

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

रांची की सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गयी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की गयी. इसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *