झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाटकर को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी…

झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाटकर को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाठकर एक बार फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।
उन्हें केंद्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा विभाग का इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) सिक्योरिटी नियुक्त किया है। संजय लाठकर मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग के मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं लाटकर

संजय आनंद लाठकर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इस समय झारखंड पुलिस में एडीजी अभियान के पद पर कार्यरत हैं। । उन्हें एक तेज-तर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एक बार फिर संजय आनंद लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं और परमाणु ऊर्जा विभाग में आईजी सिक्योरिटी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को एडीजी स्तर और वेतन पर परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आईजी सिक्योरिटी के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह नियुक्ति लाटकर के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठित और उल्लेखनीय है क्योंकि वह महाराष्ट्र के निवासी हैं, और अब उन्हें अपने राज्य में ही काम करने का मौका मिलेगा।संजय आनंद लाठकर की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद झारखंड पुलिस में एडीजी रैंक के अधिकारियों की कमी होगी।मालूम हो कि लाटकर धनबाद में एसपी रह चुके हैं जहां उन्होंने खूब नाम कमाया था।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *