रांची(RANCHI): झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजहों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
राज्य पुलिस विभाग में यह एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि अनुराग गुप्ता लंबे समय से झारखंड पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। डीजी पद से सेवा निवृति के बाद भी सरकार उन्हें सेवा विस्तार दे कर उनसे काम ले रही थी..इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला भी बोला था…अब नए घटनाक्रम में सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि राज्य सरकार अगला डीजीपी किसे नियुक्त करती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

