झारखंड के 18 जांबाज IPS अफसरों को मिलेगा मेडल…

झारखंड के 18 जांबाज IPS अफसरों को मिलेगा मेडल…

रांची(RANCHI): झारखंड कैडर के 18 जांबाज IPS अफसरों को उनकी बेहतर पुलिस सेवा के लिये आंतरिक सुरक्षा पदक से नवाजा जायेगा। यह पदक गृह मंत्रालय (CISF) की ओर से प्रदान किया गया, जिसे झारखंड पुलिस मुख्यालय को सौंपा गया। यह बड़ा सम्मान IPS अमोल वेणुकांत होमकर, पंकज कंबोज, कुलदीप द्विवेदी, ए विजयालक्ष्मी, डॉ. एम तमिलवाणन, अनीश गुप्ता, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा, वाईएस रमेश, कार्तिक एस, एम अर्शी, प्रशांत आनंद, आशुतोष शेखर, अनुदीप सिंह, शंभु कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, राजकुमार मेहता और के विजय शंकर को मिला है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को सूचना पत्र भेज दिया है और जल्द ही इन वीर अफसरों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जायेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *