झारखंड के 1.36 लाख करोड़ बकाया राशि के दावे को लेकर बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत पर साधा निशाना, पूछे कई सवाल..

झारखंड के 1.36 लाख करोड़ बकाया राशि के दावे को लेकर बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत पर साधा निशाना, पूछे कई सवाल..

रांची(RANCHI) : झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि राज्य की जनता को बकाए से संबंधित सच्चाई जानने का अधिकार है। मरांडी ने कहा कि झारखंड के 1.36 लाख करोड़ कोयला रॉयल्टी के दावे पर जनता को सच्चाई जानने का हक है..

मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि सरकार बताए यह बकाया किस-किस साल का है और किस- किस योजना/परियोजना का है? दूसरा सवाल कि 1.36 लाख करोड़ की राशि का आधार क्या है? तीसरा सवाल कि यूपीए शासनकाल और शिबू सोरेन जी के कोयला मंत्री रहते हुए कितनी राशि वसूली गई थी? मरांडी ने कहा कि इस मामले में पारदर्शिता क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि झारखंड के भ्रष्टाचार से भरे इतिहास को देखते हुए, जनता सब कुछ जानना चाहती है..

सही दस्तावेज़ और तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सामने रखें तब बात करें।मरांडी ने कहा कि झारखंड और झारखंडियों के हर अधिकार के लिए भाजपा खड़ी है, जहां भी ज़रूरत होगी वे सरकार के साथ खड़े होंगे, लेकिन झूठे आंकड़े और फर्जी दावे बर्दाश्त नहीं होंगे। सच्चाई पर चलिएगा तो हम हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं। मरांडी ने आगे कहा कि बकाया-बकाया का हौव्वा खड़ा कर कहीं राज्य सरकार जानबूझकर आगे मंईयां सम्मान योजना की राशि देने में विफलता के दोषारोपण की भूमिका तो तैयार नहीं कर रही है? मरांडी ने कहा कि झूठी राजनीति छोड़कर झारखंड के असली मुद्दों पर ध्यान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।…

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *