झरिया(JHARIA): झारखंड राज्य के सहिया को जनवरी महीने से बढ़ा हुआ मानदेय का भुगतान किया जाएगा उक्त बातें निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने अभियान निर्देशक अब्बू इमरान से किया वार्ता के दौरान सहिया व सहिया साथियों को जानकारी दिया।बताते चलें कि विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में राज्य के सहिया, सहिया साथी एवं प्रशिक्षक के नेतृत्व में कई सालों से आंदोलन कर रहे थे..
पिछले वर्ष रांची में लगातार तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन हुआ अंत में सरकार ने सहिया के मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया निर्णय के बाद भी आज तक उसका भुगतान नहीं मिला। जिसको लेकर सहिया, सहिया साथी एवं प्रशिक्षक संघ लगातार विधायक जी से मानदेय दिलाने का मांग कर रहे थे। जिसके परिणाम स्वरूप शुक्रवार को विधायक ने दूरभाष पर एमडी से बात किए जिसपर एमडी ने विधायक श्री चटर्जी को जनवरी माह तक बढ़ोतरी की गई मानदेय देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सहिया, सहिया साथी का भी भुगतान कराया जाएगा..
विधायक अरूप चटर्जी एवं बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह को सभी सहिया, सहिया साथी ने दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया एवं कहा कि दोनों का प्रयास रंग लाया आगे भी हम लोग इनके नेतृत्व में अपनी समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ेंगे। वही धन्यवाद देने वालों में रेखा भट्ट,सुनीता देवी, ममता कुमारी दास, मधुमति सिंह, रूपा सिंह, ममता मंजरी, कविता देवी, कर्मी देवी, रशीदा, राखी महतो रुक्मणी, बबीता देवी ,किरण देवी, दिनमय घोष, संगीता तुरी, कविता कुमारी, नयनतारा, शीला चटर्जी आदि लोग शामिल है। पिछले दिनों धनबाद के नया सहिया साथी का जो एग्जाम हुआ उसमें कोई सहिया साथी पास नहीं हुई इसलिए एमडी ने दोबारा 31 दिसंबर के बाद उनको परीक्षा लेने की बात कही है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

