झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली स्वास्थ्य की जानकारी…

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली स्वास्थ्य की जानकारी…

नई दिल्ली(NEW DELHI): झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह जमशेदपुर स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके सिर में ब्लड क्लॉट की पुष्टि की, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में रामदास सोरेन का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपोलो अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा:

“झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रामदास दा संघर्ष के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने हमेशा हर चुनौती को मात दी है। इस बार भी वे विजयी होंगे। मरांग बुरु से प्रार्थना है कि वे उन्हें शक्ति और साहस दें।”

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत भी नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मिलने पहुंचे थे।

झारखंड की जनता रामदास सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *