झारखंड के राज्यपाल गंगवार पहुंचे कोलसिटी, धनबाद जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर..

झारखंड के राज्यपाल गंगवार पहुंचे कोलसिटी, धनबाद जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर..

धनबाद(DHANBAD)।झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार‌ मंगलवार की दोपहर दुमका से रांची जाने के क्रम में कोयलांचल धनबाद पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल के सर्किट हाउस पहुंचने पर डीडीसी सादात अनवर, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कुछ देर सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद राज्यपाल रांची के लिए प्रस्थान कर गए।

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने झारखंड में उच्च शिक्षा में व्यापक सुधार की आवश्यकता बताई और कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जितना काम किया जाना था वह नहीं हुआ। यहां बहुत कुछ संभावनाएं हैं। राजभवन इस दिशा में काम कर रहा है।

मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, एसडीओ राजेश कुमार, सिटी एसपी अजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी हेडक्वार्टर १ शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति राम कुमार सिंह, अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *