झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, चलेगी भीषण शीतलहर; इन जिलों में सबसे ज्यादा असर…

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, चलेगी भीषण शीतलहर; इन जिलों में सबसे ज्यादा असर…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य में आज से आगामी दो दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे झारखंड के 11 जिले इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा के चलते अगले तीन दिन तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसमें चार डिग्री की कमी आएगी।

झारखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार और शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो में कहीं-कहीं शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सात दिसंबर से आसमान में हल्के बादल छाएंगे। ऐसे में दिन के अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई और यह 10.8 डिग्री रहा। राज्य में सबसे ठंडा शहर गुमला रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.9 रहा। वहीं, चाईबासा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 28.4 डिग्री रहा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *