झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे बार्सिलोना, भारत-स्पेन सहयोग को लेकर हुए अहम समझौते और मुलाकातें…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे बार्सिलोना, भारत-स्पेन सहयोग को लेकर हुए अहम समझौते और मुलाकातें…

रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने यूरोप दौरे के तहत 18 अप्रैल को स्पेन के बार्सिलोना में कदम रखा। बार्सिलोना में उनका गर्मजोशी से स्वागत स्पेन में भारत के उच्चायोग द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण दौरे का उद्देश्य झारखंड और स्पेन के बीच व्यापार, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में संभावित सहयोग को आगे बढ़ाना है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के प्रतिष्ठित संस्थानों और भारतीय प्रवासी समुदाय के उद्यमियों से मुलाकात की। खासतौर पर बार्सिलोना के नामी Fira Barcelona और विश्वविख्यात फुटबॉल क्लब FC Barcelona के साथ हुई बैठकें चर्चा का केंद्र रहीं।

संभावित साझेदारियों की ओर कदम
माना जा रहा है कि Fira Barcelona के साथ झारखंड में संभावित एक्सपो, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विचार-विमर्श हुआ, जबकि FC Barcelona के साथ खेल और युवा विकास को लेकर सहयोग की संभावना पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रवासी भारतीय उद्यमियों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की नई औद्योगिक नीति, स्टार्टअप इकोसिस्टम और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रकाश डाला।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *