झारखंड के दूसरे चरण में धनबाद जिले के सिन्दरी विधानसभा में 70 :87 प्रतिशत हुआ मतदान…

झारखंड के दूसरे चरण में धनबाद जिले के सिन्दरी विधानसभा में 70 :87 प्रतिशत हुआ मतदान…

धनबाद(SINDRI ): 20 नवंबर को झारखंड के दूसरे चरण में धनबाद जिले के सिंदरी विधानसभा मतदान 2024 के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। कभी सिंदरी विधानसभा में कम्युनिस्ट पार्टी का राज हुआ करता था मगर पिछले डेढ़ दशक से इस सीट पर भाजपा का कब्जा था । 2019 में भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो विधायक बनने के कुछ महीने बाद ही गंभीर रूप से बीमार हो गए थे,उपरांत उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी ने उनके कार्यकाल में अपना योगदान कर राजनीतिक विरासत को संभाल रही थी..

वही पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र भाकपा- माले प्रत्याशी चंद्र देव महतो शिक्षक से त्यागपत्र देकर राजनीति में अपना भाग्य का फैसला कर रहे हैं।सिंदरी विधानसभा के आठ प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।भाजपा की तारा देवी चुनाव चिन्ह कमल फूल, इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा -माले प्रत्याशी बबलू महतो चुनाव चिन्ह झंडे पर तीन तारा, झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा( जे के एल एम) से जयराम महतो चुनाव चिन्ह कैंची मुख्य रूप से सिंदरी विधानसभा सीट के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं।*महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई*सिंदरी विधानसभा में बूथ संख्या 58, 142 ,241 ,242 एवं 243 में महिला मतदान कर्मियों द्वारा सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।*मतदान सामान्य रहा*सरकार द्वारा चुनाव का प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों के बाद भी सिंदरी के कुछ मतदान केन्द्रों में उत्साह में कमी देखने को मिली..

बूथों पर इक्का- दुक्का ही मतदाता नजर आ रहे थे। प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे।सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी 424 नंबर बूथ पर कई लोगों के नाम लिस्ट पर नहीं होने के पर आक्रोशित नजर आए। मौके पर पहुंची भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रीमती तारा देवी ने प्रशासन की नाकामी बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि बूथ पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर का प्रबंध भी नहीं है,वहीं डीएवी सीनियर पब्लिक स्कूल 418 बूथ संख्या में सुरक्षा कर्मी दिव्यांगों को बूथ तक ले जाते दिखे। सिंदरी विधानसभा चुनाव में 70.87% वोटिंग की जानकारी मिली है..

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *