झारखंड के जनता की इंतेज़ार की घड़ी खत्म,कयासों पर लगा विराम…

झारखंड के जनता की इंतेज़ार की घड़ी खत्म,कयासों पर लगा विराम…

रांची(RANCHI): मुखमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उसके बाद से ही कयासों का बाजार गरम था।सभी समर्थक अपने अपने विधायक को मंत्री घोषित कर चुके थे लेकिन राज्य की जनता तस्वीरें साफ होने का इंतेज़ार कर रहे थे।आज राजभवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी विधायक मौजूद हैं और उनके समर्थक राजभवन के दरवाजे पर टकटकी लगाए लगाएं खड़े हैं..

इस बार झामुमो कोटे से 6,कांग्रेस कोटे से 4 और राजद कोटे से 1 विधायक को राज्यपाल संतोष गंगवार मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं।झामुमो से रामदास सोरेन,दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा,हफीफुल हसन,योगेंद्र महतो और शुदिव्य सोनू शामिल हैं।कांग्रेस से दीपिका पांडे,इरफान अंसारी,शिल्पी नेहा तिर्की और राधाकृष्ण किशोर का नाम शामिल है।वहीं राजद से एक संजय प्रसाद यादव मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं..

NEWSANP के लिए रांची से रंजीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *