झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान…

झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार सुबह 9:00 बजे तक विभिन्न निकायों से मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं. कई शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी दिख रही है, जबकि कुछ जगहों पर बूथों पर सन्नाटा भी देखा गया.

आदित्यपुर में सबसे अधिक 9.35% मतदान

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक 9.35% मतदान दर्ज किया गया. वहीं सरायकेला नगर पंचायत में 13.68% मतदान हुआ, जो जिले में उल्लेखनीय रहा. कपाली नगर परिषद में 8.99% मतदान दर्ज किया गया. प्रशासन की ओर से लगातार मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

चास और फुसरो में भी जारी मतदान

चास नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 7.15% मतदान हुआ, जबकि फुसरो नगर परिषद में 9.45% मतदान दर्ज किया गया. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय मतदान की रफ्तार सामान्य रहती है और दिन चढ़ने के साथ प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है.

डोमचांच और कोडरमा में बूथ खाली

डोमचांच के वार्ड संख्या 5 में सुबह तक एक भी वोट नहीं पड़ा. वहां भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी तरह कोडरमा के वार्ड 5 और 11 में वोट बहिष्कार जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से संवाद की कोशिश की जा रही है.

चक्रधरपुर में 9.44% मतदान

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में पूर्वाह्न 09:00 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया गया. चक्रधरपुर नगर परिषद (खंड-ख) में 9.44% मतदान दर्ज हुआ. चाईबासा नगर परिषद (खंड-ख) में 10.68% मतदान हुआ.

बुंडू में 11.74% वोटिंग

नगर पालिका चुनाव के तहत सुबह नौ बजे तक रांची नगर निगम के 07.28% और बुंडू नगर पंचायत के लिए 11.74% मतदान हुआ. इन क्षेत्रों में वोटिंग भी जारी है.

मिहिजाम और जामताड़ा में 9.83% मतदान की स्थिति

मिहिजाम नगर परिषद में सुबह 9 बजे तक 9.83% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 10.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *