झारखंड के अलग-अलग जिलों में आज 15 सितंबर से 17 सितंबर के बीच भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है…

झारखंड के अलग-अलग जिलों में आज 15 सितंबर से 17 सितंबर के बीच भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है…

झारखंड(JHARKHAND): संबंधित जिलों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के समय वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
15 सितंबर 2025- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, राॅंची, बोकारो, धनबाद, खूॅंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

16 सितंबर 2025- राज्य के देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, राॅंची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ जिला में कहीं-कहीं भारी वर्षा की प्रबल संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

17 सितंबर 2025- राज्य के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की प्रबल संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *