झारखंड कुशवाह महासभा राजभवन का करेगी घेराव…

झारखंड कुशवाह महासभा राजभवन का करेगी घेराव…

बोकारो(BOKARO): झारखंड कुशवाहा महासभा जिला बोकारो का एक दिवसीय बैठक अक्लूराम महतो स्मृति भवन, महूआर में संपन्न हुई।
इस बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, कोर समिति सदस्य रविन्द्र वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, प्रदेश सचिव अजय कुशवाहा, मुखिया पुष्पा देवी, राम वल्लभ महतो, वंशीधर महतो, राजेश्वर महतो आदि अतिथियों ने कुशवाहा पंचायत परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्व.जानकी राम महतो एवं पूर्व मंत्री स्व.अक्लू राम महतो के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत जिला समिति द्वारा माला व बुके देकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग को स्वतंत्र रूप से अस्तित्व प्रदान करने, कुशवाहा समाज के सभी उपजातियों को बीसी 1 में शामिल करने, विस्थापन नीति बनाकर लागु करने, विस्थापित क्षेत्र को पंचायती राज्य का दर्जा देने, पिछडो का आरक्षण 36 प्रतिशत करने, कृषि को उद्योग का दर्जा देने, महिला विश्वविद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम करने की मांगों को लेकर राजभवन का घेराव महासभा करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार ने पिछड़ा के हक अधिकार, हिस्सेदारी, स्वाभिमान और आरक्षण की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है।

कोर समिति सदस्य रविन्द्र वर्मा ने कहा कि अधिकार भीख में नहीं, लड़कर मिलता है और हमें पिछड़े के हक अधिकार के लिए अगुवाई करने की जरूरत है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अजय कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा संगठन विस्तार पंचायत तक करने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने किया तथा संचालन का दायित्व जिला महासचिव लालजी महतो ने निभाया। सभा को जिले कार्यकारणी सदस्य गोपाल चंद्र महतो, भीम महतो, काशी नाथ महतो, सरदयाल महतो, शिव प्रसाद महतो, राजीव रंजन, धनश्याम महतो, सुनील गांधी, परशुराम सिंह, फणीभूषण महतो, गंगाधर महतो, विनोद कश्यप, ज्ञानी राम महतो, चौहान महतो आदि लोगों ने भी अपने विचार रखें।

NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *