झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा बनी मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा…

झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा बनी मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा…

झरिया(JHARIA): जमशेदपुर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के लघु अधिवेशन “अभ्युदय” में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब अपने नाम किया। यह सम्मान शाखा के निरंतर सेवा कार्यों, सामाजिक योगदान एवं सक्रियता का प्रतीक है।

इस अवसर पर झरिया शाखा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से सर्वश्रेष्ठ गौ सेवा एवं जीव दया, सर्वश्रेष्ठ जन सेवा, सर्वश्रेष्ठ कन्या भ्रूण संरक्षण, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य, सर्वश्रेष्ठ अंगदान-देहदान, सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व विकास, सर्वश्रेष्ठ नारी चेतना, सर्वश्रेष्ठ तिरंगा शोभा यात्रा, सर्वश्रेष्ठ वॉकाथॉन, श्रेष्ठ जनसंपर्क, खेलकूद, झारखंड स्थापना दिवस, मंच स्थापना दिवस, देशभक्ति स्लोगन प्रतियोगिता, सेल्फी विद तिरंगा, कैंसर जागरूकता, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, वन महोत्सव (पर्यावरण), प्रकाशन तथा नवरात्रि में 9 दिनों में 9 कार्यक्रम जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्य शामिल हैं।

साथ ही, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश एम. जैन के करकमलों से प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पड़िया द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर झरिया शाखा से शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, तथा सदस्य सनी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, दिनेश शर्मा एवं पूनम शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि “यह सम्मान पूरी झरिया शाखा के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, समर्पण, टीम भावना, पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। हम सभी का प्रयास समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना और अधिक लोगों तक पहुंचाना है। आने वाले समय में भी शाखा इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ समाजहित में कार्य करती रहेगी।”

यह उपलब्धि न केवल झरिया शाखा के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *