झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे.. जिन्हें मिलेगा अर्जुन अवार्ड, बांस की स्टिक से की थी शुरुआत…

झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे.. जिन्हें मिलेगा अर्जुन अवार्ड, बांस की स्टिक से की थी शुरुआत…

झारखंड(JHARKHAND): भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे का चयन युवा एवं खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड 2024 के लिए किया गया है. झारखंड की राजधानी रांची से करीब 165 किमी दूर सिमडेगा जिले के एक छोटे से गांव बड़की छापर की रहने वाली सलीमा को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि देश भर से चयनित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें सलीमा टेटे का नाम भी शामिल है…..

बांस की स्टिक से खेलना सीखा हॉकी

सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा. सलीमा के पिता सुलक्षण टेटे भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं. सलीमा टेटे का बचपन काफी कठिनाइयों भरा रहा है. सलीमा ने हॉकी खेलने की शुरुआत अपने गांव के उबड़-खाबड़ मैदान में बांस की स्टिक व हाथ से बनाई कपड़े की गेंद से की थी. सलीमा के परिवार ने भी उनके इस सपने को पूरा करने में भरपूर सहयोग किया. इसके बाद सलीमा टेटे ने जिला, राज्य, देश और फिर विश्व स्तर पर ओलंपिक में अपने हुनर का लोहा मनवाया…..

ओलंपिक में भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि सलीमा की कड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है. यही कारण है कि भारत सरकार ने अब अर्जुन पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है. सलीमा का चयन अर्जुन पुरस्कार के लिए होने से जिला प्रशासन, हॉकी संघ तथा खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. सलीमा ने वर्ष 2020 में टोक्यो आयोजित ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. ओलंपिक में टीम को कांस्य पदक मिला था…..

राज्य के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सलीमा का चयन होने पर कहा कि यह उपलब्धि जिले और राज्य के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी. यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन और मंच देने की आवश्यकता है…..

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *