प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने संभाला पदभार..कहा”महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता”…

प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने संभाला पदभार..कहा”महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता”…

रांची(RANCHI): झारखंड कैडर (1994 बैच) की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने आज शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी डीजीपी का कार्यभार ग्रहण किया..यह झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी महिला IPS अधिकारी को राज्य के पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है..इससे पहले, वह गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं..

पदभार ग्रहण करने के बाद, प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने उपस्थित पत्रकार को अपनी प्राथमिकताएं बताईं..उन्होंने कहा कि उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता महिला सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाना होगा..इसके साथ ही, उग्रवाद पर नियंत्रण और राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना भी उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल..प्रभार ग्रहण के पश्चात उपस्थित अधिकारी और शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई के साथ शुभकामनाएं दी..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *